December 6, 2025

Rashtra Jagran Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

भालु सटका में गणेश उत्सव की धूम किशोरियों ने डांडिया नृत्य कर किया मंत्रमुग्ध,लोगों ने सराहा मिला खूब इनाम

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- गणेशोत्सव पूरे भारत में महानगर,शहर से लेकर छोटे छोटे गांव तक बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है, कोरबा जिले के छोटे से पंचायत नकटी खार भालू सटका में गणेश उत्सव बड़ी उल्लास से मनाते हैं,
प्रतिदिन विशेष रूप से नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कड़ी में आज वृहद रूप से डांडिया नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था, भालू सटका व
आस पास के गांव से आए किशोरियों के डांडिया नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया।


पूरे रात बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया और खूब इनाम भी दिया गया।
कोरबा जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचायत नकटी खार भालू सटका में बहुत ही छोटा सा गांव है परन्तु वर्ष भर के सभी उत्सव बड़ी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

You may have missed