मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचएन खोटेल को हटाने जनपद सदस्यों ने मोर्चा खोला था। जिसके बाद खोटेल अवकाश पर चले गए ।
उनके स्थान पर अन्य सीईओ प्रभार दिया गया था। अब खोटेल के समर्थन में सरपंच संघ उतर आया है। जनपद पंचायत कटघोरा सरपंच संघ अध्यक्ष होरिसिंह कंवर ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें कहा गया है कि सीईओ खोटेल का व्यवहार एवं कार्यशैली अच्छी है। आज पर्यन्त तक किसी प्रकार का दुव्र्यवहार नहीं किया गया है। अधिकारों के संबंध में अवगत कराते रहे है।
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शासन की योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए पंचायती कार्यो की फाइल नहीं रोकी जाती।
फाइल में कागज अपूर्ण होने पर इससे अवगत भी कराया जाता है। उन्हें हटाने की गई शिकायत से वे संतुष्ट नहीं है।







More Stories
उत्तर प्रदेश के सम्भल में बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
आज राजधानी में दिनभर चला राजनीतिक उठापठक,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा – कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के हिटलर शाही, भ्रष्ट रवैए से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास में सामने धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं रायपुर,किए गए हाऊस अरेस्ट।देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कराए गए मुलाकात,8 दिन में कोरबा कलेक्टर का होगा तबादला,मिला आश्वासन।
वैदिक पांचंग – 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को ऐसा क्या करें जिससे स्वास्थ्य लाभ मिले।