रायपुर। पुलिस एक शातिर ठग को जशपुर से लेकर आई है। इसने रायपुर, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा के 20 से अधिक बेरोजगार युवकों को ठगा।
- October 2025
- August 2025
- July 2025
- June 2025
- May 2025
- April 2025
- March 2025
- February 2025
- January 2025
- December 2024
- November 2024
- September 2024
- August 2024
- June 2024
- May 2024
- April 2024
- March 2024
- January 2024
- November 2023
- October 2023
- September 2023
- August 2023
- July 2023
- June 2023
- October 2022
- September 2022
- August 2022
- May 2022
- April 2022
- March 2022
- February 2022
- January 2022
नौकरी के नाम पर उनसे 23 लाख रुपए वसूले। गिरफ्तार आरोपी सरगुजा जिले का रहने वाला है। मुजाहिद अनवर नाम के इस युवक ने सरकारी नौकरी लगाने का सपना दिखाकर बेरोजगार युवकों को ठगा, डेढ़ साल से ये आरोपी फरार था।
कई सालों से मुजाहिद अनवर ठगी का अपना रैकेट चला रहा था। इसमें इसके कुछ रिश्तेदारों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जब कुछ युवकों की नौकरी नहीं लगी तो यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, इसने रायपुर के भी कुछ लोगों को ठगा था,जिसकी वजह से रायपुर पुलिस भी इस मामले में छानबीन कर रही थी। आखिरकार पुलिस के हाथ मुजाहिद तक पहुंच ही गए।
हां मैं अपर कलेक्टर बोल रहा हूं
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मुजाहिद खुद को अपर कलेक्टर बताया करता था । वह लोगों से फोन करके कहता था कि वह अंबिकापुर का अपर कलेक्टर निर्मल बोल रहा है।
युवक फिर हड़बड़ा कर इसे सर…सर… कह कर फोन में बात करने लगते थे। इसी तरह इसने कुछ युवकों से फोन पर दोस्ती कर रखी थी। रायपुर के सर्वेश्वर साय नाम के युवक को भी मुजाहिद ने ऐसे ही झांसे में लिया। खुद को ऑफिसर बताकर मुजाहिद ने सर्वेश्वर से नौकरी लगाने का वादा किया।
मुजाहिद ने सर्वेश्वर को जानकारी दी कि 1380 पदों पर अंबिकापुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर जैसे पदों पर सीधी भर्ती करनी है। इसके लिए वह बेरोजगार युवकों को सीधे नौकरी लगवा सकता है लेकिन सभी को रुपए देने होंगे। सर्वेश्वर इसकी बातों में आ गया और उसने अपने कई रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी। मुजाहिद इसके बाद युवकों से मिलकर रुपए लेने लगा।
धौंस जमाने खरीदी इनोवा
मुजाहिद लगातार कई महीनों तक बेरोजगार युवकों को नौकरी का दिलासा देकर उनसे रुपए लेता रहा। इस रकम से उसने एक इनोवा गाड़ी खरीदी। इस इनोवा गाड़ी को किसी अफसर की कार की तरह ही मेंटेन करके रखा ताकि लोगों को अपने जाल में फंसा सके,वह लगातार लोगों से इसी कार में बैठकर मिलने भी जाया करता था।
जशपुर की पुलिस ने पकड़ा
पुलिस डेढ़ साल से मुजाहिद की तलाश में थी। इसके फोन नंबर और रिश्तेदारों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने जशपुर में छुपे हुए मुजाहिद को पकड़ा था।अब रायपुर की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मुजाहिद को रायपुर लेकर आई है।
पुलिस को खबर मिली है कि प्रदेश के कई दूसरे जिलों से भी मुजाहिद ने लोगों को ठगा है जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
More Stories
उत्तर प्रदेश के सम्भल में बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
आज राजधानी में दिनभर चला राजनीतिक उठापठक,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा – कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के हिटलर शाही, भ्रष्ट रवैए से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास में सामने धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं रायपुर,किए गए हाऊस अरेस्ट।देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कराए गए मुलाकात,8 दिन में कोरबा कलेक्टर का होगा तबादला,मिला आश्वासन।
वैदिक पांचंग – 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को ऐसा क्या करें जिससे स्वास्थ्य लाभ मिले।