– कलेक्टर भीम सिंह ने आज महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में संचालित होने वाली मिलेट कैन्टीन का शुभारंभ किया। यहां पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ रागी से बने फूड आईटम्स भी मिलेंगे।
– कलेक्टर भीम सिंह ने आज महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में संचालित होने वाली मिलेट कैन्टीन का शुभारंभ किया। यहां पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ रागी से बने फूड आईटम्स भी मिलेंगे।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों को अब नाश्ते के रूप में रागी से बने आईटम्स इस मिलेट कैन्टीन में चखने को मिलेंगे। मोटे अनाज के रूप में पहचाने जाने वाली रागी अपने खुबियों से भरपूर है।
यही कारण है कि शासन द्वारा कोदो, कुटकी, रागी जैसे मोटे अनाजों के रकबे के विस्तार में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही इसके प्रोसेसिंग पर भी कार्य किया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने समूह द्वारा बनाए गए रागी से बने प्रोडक्ट का स्वाद भी लिया और महिला समूह की प्रशंसा की। विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा रागी से बने लड्डू पोषक आहार के रूप मेंं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को दिया जा रहा है।
कलेक्टोरेट परिसर में प्रारंभ अनुभव जलपान गृह एवं भोजनालय का संचालन अनुभव महिला स्व- सहायता इंदिरा नगर द्वारा किया जा रहा है। 14 महिला सदस्यों वाले स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मिलेट कैन्टीन में विशेष तौर पर रागी से बने खाद्य पदार्थो का विक्रय के साथ ही जलपान की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा विभिन्न समूह द्वारा निर्मित लड्डू, बेकरी के साथ रागी से बने केक, बर्फी, चॉकलेट, कुकिस, स्मूदी, ब्राउनी, पेन केक, मोदक, ढोकला, इडली, स्प्राट, ज्वार नूडल्स, चिला, अप्पे, बिस्किट, मुरकु, सेव, सलोनी एवं खुरमी उपलब्ध होगी।
More Stories
उत्तर प्रदेश के सम्भल में बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
आज राजधानी में दिनभर चला राजनीतिक उठापठक,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा – कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के हिटलर शाही, भ्रष्ट रवैए से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास में सामने धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं रायपुर,किए गए हाऊस अरेस्ट।देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कराए गए मुलाकात,8 दिन में कोरबा कलेक्टर का होगा तबादला,मिला आश्वासन।
वैदिक पांचंग – 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को ऐसा क्या करें जिससे स्वास्थ्य लाभ मिले।