
*प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज रायगढ़*:-
नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ के तत्वावधान में जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत जोबी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण यूथ क्लब के द्वारा किया गया जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति के युवाओ की सोच में परिवर्तन लाना,इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन बृहद रूप से किया गया, चित्रकला प्रतयोगिता में छात्र छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में भग लिया गया, जिसमें प्रथम स्थान कुमारी आस्था पटेल,साक्षी यादव,द्वितीय स्थान पर कुमारी विभूति डनसेना व तृतीय स्थान योगेंद्र महंत ने प्राप्त किया। जिन्हे शील्ड। व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप महेत्तर राम उराँव जनपद अध्यक्ष खरसिया, जिला पंचायत सदस्य संतोषी राठिया, विधायक प्रतिनिधि राम दयाल राठिया, अनुसुईया राठिया सरपंच ग्राम पंचायत जोबी, स्वास्थ्य विभाग विकासखंड नोडल अधिकारी प्रशांत सिंह, मंडी बोर्ड सदस्य मैत्री कनेर, , युवा कांग्रेस जीवन दीप समिति से खेमलाल साहू, शामिल रहे।

नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका कुमारी गीता जोल्हे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन में भोला शंकर मेहरा,गजेन्द दास महंत,दुर्गेश राठिया,उग्रसेन झरिया,ओंकेश्वर झरिया,मितेश राठिया,मनोज राठिया,रितेश निषाद,दीपक झरिया,महेंद्र गवेल,सुनील यादव,रघुनारण राठिया,रामनारायण राठिया लोकेश्वर राठिया का सहयोग प्राप्त हुआ।


More Stories
उत्तर प्रदेश के सम्भल में बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
आज राजधानी में दिनभर चला राजनीतिक उठापठक,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा – कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के हिटलर शाही, भ्रष्ट रवैए से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास में सामने धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं रायपुर,किए गए हाऊस अरेस्ट।देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कराए गए मुलाकात,8 दिन में कोरबा कलेक्टर का होगा तबादला,मिला आश्वासन।
वैदिक पांचंग – 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को ऐसा क्या करें जिससे स्वास्थ्य लाभ मिले।