
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम कांपलेक्स साहेब कलेक्शन में आज भीषण आग लगी,देखते देखते 10 दुकानें आग में जलकर खाक हो गए, कांप लेक्स के उपरी मंजिल पर कई दुकानें ,ऑफिस संचालित होते हैं,जिसमे बड़ी संख्या में लोग कार्य करते हैं,आग लगने से लोग फंस गए।
कई लोग बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान बचाई वहीं बैंक कर्मी सहित तीन व्यक्ति काल के गाल में समा गए। कई लोग घायल भी हुए,जिनका इलाज चल रहा है।
साहेब कलेक्शन के साथ ही अन्य कई दुकानें जलकर खाक हो गईं,आग पर टवरित काबू पाने छः अग्नि शमन वाहन भयावह आग पर काबू पाने संघर्ष करते रहे,कोरबा जिलाधीश,पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर ही मोर्चा संभाले रहे।
बहुत प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका,घायलों की इलाज चल रही है,तथा घायलों से मिलने प्रदेश के राजस्व मंत्री,जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मिले,और स्वास्थ्य कि जानकारी लिए।
● बिल्डिंग में फायर एग्जिट नहीं, अगर फायर एग्जिट होता तो शायद एक महिला सहित 3 लोगों की अकाल मृत्यु भी नहीं होती।इस वजह से बचाव कार्य में भी विलंब हुआ।
● CSEB द्वारा अगर तत्काल पूरे शहर की बिजली गुल कर दी जाती तो इस स्थिति में ललगातार विभिन्न हिस्सों में हो रहा शॉट सर्किट पर ब्रेक लग जाता और आग फैलने से रुक सकता था।


More Stories
उत्तर प्रदेश के सम्भल में बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
आज राजधानी में दिनभर चला राजनीतिक उठापठक,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कहा – कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के हिटलर शाही, भ्रष्ट रवैए से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास में सामने धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं रायपुर,किए गए हाऊस अरेस्ट।देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कराए गए मुलाकात,8 दिन में कोरबा कलेक्टर का होगा तबादला,मिला आश्वासन।
वैदिक पांचंग – 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को ऐसा क्या करें जिससे स्वास्थ्य लाभ मिले।