October 17, 2025

Rashtra Jagran Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

क्या मां भी इतनी बेरहमी हो सकती है?अपने ही जिगर के टुकड़े का करवा दी हत्या

 एक कहावत है ‘पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती’है। लेकिन ये कलयुग है, यहां सब कुछ संभव है। कुछ इसी तरह का मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से आया है।

यहां एक ‘मां’ ने अपने प्रेमी के लिए अपने जिगड़े के टुकड़े की हत्या करवाकर उसे पेड़ से लटका दिय़ा। बेटा ने मां को गैर मर्द के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया था। उसे मां के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। 

प्रेम संबंध की पोल खुलने के डर से मां ने अपने बेटे को रास्ते से हटाने का प्लान प्रेमी के साथ तैयार किया। इसके बाज प्रेमी से उसकी हत्य़ा करवा दी। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी बालक की मां मंगला पाटिल और प्रेमी प्रमोद सिंपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला महाराष्ट्र के जलगांव का है। 14 साल के पुरुषोत्तम पिता विलास पाटिल निवासी जलगांव से 12 दिन से घर से लापता था। पिता ने तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

जलगांव पुलिस भी उसे खोज रही थी। पुलिस को जांच में महिला के अवैध संबंध का पता चला। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के प्रेमी प्रमोद को हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने गुनाह कबूल करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।

घटना वाले दिन मां का प्रेमी बच्चे को महाराष्ट्र के जलगांव से लेकर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल पहुंचा। यहां उसने बच्चे की हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया।

बच्चे की लाश 10 दिनों तक जंगल में पेड़ पर लटकी रही। आरोपी की निशानदेही पर महाराष्ट्र पुलिस बुरहानपुर पहुंची।  शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता का कहना है कि पत्नी का प्रेमी काला जादू करता है। दोनों के अफेयर का राज बेटा मुझे नहीं बता दे, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। मैं और मेरा बेटा  16 जनवरी को  साथ टेरिस पर टहल रहे थे।  इसी दौरान आरोपी प्रमोद शिंपी का फोन आया जिसके बाद से पुरुषोत्तम गायब था।

You may have missed